Posts

Showing posts from October 27, 2021

मोरारजी देसाई - भारत के चौथे प्रधान मंत्री -All rounder solver

Image
कौन थे मोरारजी देसाई ! Full detail  भारत के चौथे प्रधान मंत्री  श्री मोरारजी रणछोड़जी देसाई गांधीवादी नेता और भारत के एक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्हें भारतरत्न जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया। फिर् सक्रिय राजनीति से दूर रहकर मुम्बई में सत्य एवं ईश्वर की खोज में वे जुट रहे। राजनैतिक जीवन में भी इन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति अपना उत्साह नही खोया तथा मध्य-निषेध, स्वर्ण-नियंत्रण,हिंदी, खादी आदि से संबंधित विवादों के बीच ये अटल रहे। .   मोरारजी देसाई ने मुम्बई राज्य के बलसाड़ जिला अंतर्गत भादेली गांव में फरवरी 29,सन् 1896 को जन्म लिया और अल्पायु में ही गजरा बेन के पति बने।1917 ई० में मुम्बई के विल्सन कॉलेज में प्रथम श्रेणी के स्नातक की उपाधि प्राप्त कर 1918 ई० में अहमदाबाद के डिप्टी कलेक्टर नियुक्त हुए और 1930 ई० में गांधीजी के आह्वान पर सरकारी सेवा त्याग कर स्वतंत्रान्दोलन में कूद पड़े। इन्होंने कुल मिलाकर सात साल जेल में सज़ा काटी और कांग्रेस के टिकट पर बम्बई विधान सभा के सदस्य चुने गए। श्री खेर के मंत्रिमंडल में ये राजस्व,कृषि और वन व...